Header Ads

Kaimur Top News: जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की बिहार लोक शिकायत निवारण मामले की सुनवाई


कैमूर टॉप न्यूज,कैमूर: बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत चल रहे मामलों की समीक्षा जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय के सभाकक्ष में की. समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई विभागों के प्राधिकार सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं रहते हैं.
 जिससे मामलों के निष्पादन में परेशानी होती है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित विभागों के प्राधिकार मामलों की सुनवाई के दौरान उपस्थित रहें. ताकि संबंधित मामलों का निष्पादन ससमय हो सके.उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर किन्हीं कारणों से प्राधिकार उपस्थित नहीं हो रहें हैं तो वे अपने सक्षम पदाधिकारी को सुनवाई के दौरान उपस्थित होने के लिए अधिकृत करें. समीक्षा के क्रम में दोनों अनुमंडल क्षेत्रों के अंतर्गत समय सीमा विस्तारित होने वाले मामले, अतिक्रमण व राजस्व से संबंधित हैं जो चल रहें है.
इनमें से भभुआ में 59 जबकि मोहनियां अनुमंडल में 37 मामले हैं. जबकि जिला स्तर पर इस तरह के मामले नहीं है.इसके अलावा श्रेणी दो विशेष के अंतर्गत अवधि विस्तारित वाले जिला स्तर पर छह, भभुआ अनुमंडल में चार व मोहनियां अनुमंडल में 18 मामले चल रहें हैं.
बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरबिन्द कुमार, डीडीसी केपी गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता मदन कुमार सहित सभी विभागों के प्राधिकार बैठक में शामिल हुए.


No comments