Kaimur Top News: बीपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर खूशबू ने बढ़ाया कैमूर जिले का सम्मान
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत ढङहर गांव निवासी खुशबू पटेल ने 27 वर्ष की उम्र मे सफलता पाकर कैमूर जिले का नाम रोशन की है. बीपीएससी का रिजल्ट 1 फरवरी को घोषित हुआ .जिसमें खुशबू पटेल ने जनरल में 167 वां स्थान लाकर परचम लहराई. तथा अपने माता पिता का मान सम्मान बढ़ाई है. खुशबू के पिता उमाशंकर सिंह लुधियाना मे ए टू जेड कंपनी में इंजीनियर हैं. तथा माता सुमन सिंह गृहणी है. उमाशंकर सिंह अपने पूरे परिवार के साथ लुधियाना में ही रहते हैं. खुशबू पटेल की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटर तक की पढ़ाई लुधियाना पंजाब में ही हुई. इंटर के बाद खुशबू पटेल ने एमबीबीएस की पढ़ाई चंडीगढ़ से की तथा सिविल सेवा में जाने के लिए लुधियाना मे तैयारी शुरू कर दी और खुशबू पटेल ने कड़ी मेहनत कर बीपीएससी की परीक्षा पास कर सफलता पाने में कामयाब रही. इस सफलता से उसके माता-पिता तथा चाचा राम प्रवेश सिंह व राम बहादुर सिंह काफी गदगद हैं. चाचा राम प्रवेश सिंह मध्य विद्यालय बङूरी में शिक्षक है.खुशबू पटेल ने कामयाबी का सारा श्रेय माता पिता तथा गुरुजनों को दी है. उमाशंकर सिंह को दो बेटी तथा एक बेटा है. बेटा बाबा इंटर के बाद सिविल सेवा की तैयारी में जुटा हुआ है. तथा बेटी प्रिया मेडिकल की पढ़ाई चंडीगढ़ में कर रही है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट




Post a Comment