Kaimur Top News: शराब के नशे में चार युवक गिरफ्तार
कैमूर टॉप न्यूज,कैमूर: शराब के नशे में कार में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई सोनहन थाने की पुलिस गश्ती के दौरान की है. गिरफ्तार किए गए .आरोपियों में चैनपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाताड़ ओदार गांव निवासी तूफानी सिंह के पुत्र पवंजय सिंह व केशवन मुसहर के पुत्र बबलू मुसहर, घुरण मुसहर के पुत्र कमलेश मुसहर, घुरफेकन मुसहर के पुत्र विनोद मुसहर शामिल हैं.इस संबंध में सोनहन थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस गश्ती पर थी. इस दौरान पुलिस को देखते ही सामने से आ रही एक कार गाड़ी घुमाकर भागने लगी. संदेह के आधार पर जब पुलिस ने पीछा कर गाड़ी रुकवाया. जांच के दौरान कार में सवार सभी के मुंह से शराब की गंध आ रही थी.न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोट




Post a Comment