17 वीं लोकसभा चुनाव को संपन्न करने के लिए तैयार किया जा रहा है मोबाइल ऐप
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: 17 वीं लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग सभी तरह की तैयारी पूर्ण कर रहा है.साथ ही चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त किए जाने वाले सेक्टर पदाधिकारियों एवं उड़नदस्ता के पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की हर गतिविधि पर नजर रखने को लेकर एक नए मोबाइल एप को तैयार किया है.इस मोबाइल एप से इन पदाधिकारियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी.
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के चुनाव नोडल पदाधिकारी कुमार विनोद ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मोबाइल वेब एप्लीकेशन को लांच किया गया है. यह एप सभी पदाधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैकिग कर उनके मोबाइल में डाउनलोड कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस एप की संपूर्ण जानकारी देने को ले जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी के द्वारा आगामी 19 मार्च को समाहरणालय सभागार में एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है.उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल सभी सेक्टर पदाधिकारी, उड़नदस्ता दल के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को एप के बारे में जानकारी दी जाएगी.उन्होंने बताया कि इस एप के डाउनलोड होने से इन पदाधिकारियों के क्षेत्र में होने की गतिविधि पर नजर जिला मुख्यालय से ही प्राप्त कर ली जाएगी.






Post a Comment