Kaimur Top News: बिजली बिल बकायादारों पर विभाग सख्त
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: बकाया बिजली बिल वसूली को लेकऱ विभाग सख्त हो गया है. जिन उपभोक्ताओं के पास तीन हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है उनकी बिजली शीघ्र ही कटेगी.विभाग के पदाधिकारी ने इस पर करवाई शुरू कर दी है. वहीं, बिजली बिल भुगतान को लेकर गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं. जिससे उपभोक्ता अपने गांव में ही बकाया बिल को आसानी से जमा कर सकेंगे.
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मोहनियां के सहायक अभियंता श्रीकांत कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 का अंतिम माह चल रहा है. जिसे लेकर बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है.जिन उपभोक्ताओं के पास तीन हजार से अधिक बिजली बिल बकाया है उनकी बिजली काटी जा रही है.साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना के महाप्रबंधक के निर्देश पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गांव में विद्युत विभाग शिविर लगाए जा रहे है. जहां आसानी से उपभोक्ता बकाया बिल जमा कर सकते हैं. 15 मार्च से यह अभियान शुरू है. पहले दिन दुर्गावती के लरमा व कानपुर तथा मोहनियां के नाटी में शिविर लगाए गए थे.
16 मार्च को दुर्गावती के मिश्रपुरा व मोहनियां के ईदिलपुर गांव में, 18 को दुर्गावती के छांव व मोहनियां के शहबाजपुर गांव में, 19 को पिपरिया व मुबारकपुर में बकाया बिल वसूली के लिए शिविर लगाए जाएंगे. समय से बकाया भुगतान को लेकर गांवों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. लोगों को बताया जा रहा है कि बकाया विद्युत बिल का समय से भुगतान करें.जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी.






Post a Comment