Header Ads

Kaimur Top News: लोकसभा चुनाव को लेकर कुल 1206 मतदान केंद्रों का निर्माण

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिले में लोकसभा चुनाव को ले कुल 1206 मतदान केंद्रों को बनाया गया है.बनाए गए मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्र पर शौचालय, पेयजल, विद्युत, रैंप, आदि की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करनी है. जिला प्रशासन इन सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने को ले पूर्व से सतर्क व सजग है. बनाए गए बूथों पर उपलब्ध सुविधा की जानकारी लेने को ले जिला प्रशासन इन दिनों जुटा हुआ है. एनआइसी भवन में कर्मियों द्वारा लगातार उपलब्ध होने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है.



 प्राप्त जानकारी के अनुसार, बूथों पर प्रतिनियुक्त किए गए बीएलओ के द्वारा बूथ से जुड़े ग्रामीणों का मोबाइल नंबर व नाम उपलब्ध कराया गया है.उपलब्ध कराए गए नंबर से मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, तथा यह भी देखा जा रहा है कि बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराया गया मोबाइल नंबर चालू है या नहीं.






No comments