Kaimur Top News: 19 मई को होने वाले मतदान में 393 विभागों में कार्यरत कर्मी भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: लोकसभा चुनाव 2019 के अंतर्गत आगामी 19 मई को होने वाले मतदान में 393 विभागों में कार्यरत कर्मी भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिला प्रशासन सर्विस वोटरों के लिए मतदान प्रक्रिया की सभी कार्रवाई को पूरा करने में अंतिम रूप देने में जुटा है.ये सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग ईटीपीबीएस सिस्टम के माध्यम से करेंगे.इसके लिए डाकघर में लिफाफा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रानिक ट्रांसफर पोस्ट बैलेट पेपर के माध्यम से 34 अजा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत छह विधान सभा क्षेत्रों में कुल 3667 कर्मचारी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.इस संबंध में उप विकास आयुक्त केपी गुप्ता ने बताया कि सासाराम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कैमूर जिले के तीन विधान सभा व सासाराम के अंतर्गत तीन विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं.जिसमें से कुल 3667 सर्विस मतदाता हैं. जो 393 रिकॉर्डेड कार्यालयों से संबंधित हैं.
उन्होंने बताया कि मोहनियां में 586, भभुआ में 677 व चैनपुर में 336, चेनारी में 775, सासाराम में 818 व करगहर में 484 सर्विस वोटर हैं.उन्होंने बताया कि इन सभी सर्विस मतदाताओं को लिफाफा भेजा जाएगा.जिसमें उनका मतदान गुप्त रहेगा और उनके विभागीय पदाधिकारी द्वारा पहचान करने के उपरांत ही मतदान की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी.प्राप्त मत की गिनती मतगणना के दिन ही की जाएगी.






Post a Comment