Header Ads

Kaimur Top News: दुर्गावती पुलिस ने एक ट्रक से 17 पशु किया बरामद,एक तस्कर को दबोचा

कैमूर टॉप न्यूज़: कैमूर' स्टेशन रोड दुर्गावती के पास से पुलिस ने शुक्रवार को एक ट्रक से 17 पशु बरामद किया.साथ ही एक पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.दुर्गावती पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक मवेशी लदी ट्रक यूपी से बिहार के तरफ जा रही है. सूचना मिलते ही दुर्गावती पुलिस ने यूपी बिहार बॉर्डर नौबतपुर के पास घेराबंदी कर एक उक्त ट्रक के आने का इंतजार करने लगी थोड़े ही देर बाद  मवेशी लदी ट्रक आती हुई दिखाई दी .लेकिन ट्रक चालक ने  पुलिस की गाड़ी देखकर रफ्तार में भागने लगा जिससे पुलिस को आशंका होने पर  राब्ता पीछा कर दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया जिसमें तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर कुल 17 गाय बाछा बैल ठूंस कर भरे गए थे.पुलिस ने चालक सहित ट्रक को बरामद कर थाने ले आए, और आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रक को पशु मेला नुआव में सुपुर्दगी पर दे दिया। ट्रक चालक आबू फैज यूपी के इलाहाबाद का निवासी बताया जा रहा है .

थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक पशु लदी ट्रक के साथ चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्रवाई करने मे जुटी हुई है.


कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोट






No comments