Kaimur Top News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर मे दो की मौत, तीन घायल रेफर
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है .कैमुर जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भटवलियां गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त हुई टक्कर में दोनों बाइक चालक की मौत हो गई.मृतको मे मनीष चौधरी 20 वर्ष एवं बड़क दुबे 28 वर्ष शामिल है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं घायलों में भगवानपुर गांव के ही दिनेश चौधरी, जितेंद्र दुबे,सोन दुबे बताया जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर वीरेंद्र चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र मनीष चौधरी व उस पर सवार रोहन चौधरी का पुत्र दिनेश चौधरी भगवानपुर से जैतपुर की तरफ जा रहे थे.वहीं जैतपुर की तरफ से बाइक पर नगेन्द्र दुबे का 28 वर्षीय पुत्र बडक दुबे व उस पर सवार नन्हे दुबे का पुत्र सोनु दुबे आ रहे थे.इसी दौरान भटवलियां गांव के समीप एक बोलेरो वाहन को ओवरटेक करने में दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई.जिसके चलते दोनों बाइक चालक की मौत हो गई.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में ले गई.जहां चिकित्सक ने दोनों मनीष चौधरी व बड़क दुबे को मृत घोषित कर दिया.तीन अन्य घायलों को सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया.जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया.
थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पीएचसी भगवानपुर में ले गई.चिकित्सक के रेफर करने के बाद घायलों को सदर अस्पताल भभुआ भी ले जाया गया.दोनों बाइक चालकों के शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment