Kaimur Top News: कुदरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक से 300 बोतल शराब किया जप्त, धंधेबाज फरार..
थाना अध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि चकिया मोहला के समीप एक बाइक से दो लोग आ रहे है . सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ चकिया मोहला मे पहुंचे.
अभी पुलिस की वाहन चकिया मोहला से कुछ दूरी पर ही थी कि पुलिस की वाहन को देखकर शराब के धंधे बाज अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले. जहां पर छापेमारी कर बाइक से अवैध शराब बरामद किया .पुलिस ने बाइक को जप्त कर थाने ले आई .बाइक पर रखी झोला की तलाशी लेने पर झोला के अंदर 300 पीस का शराब बरामद किया. शराब को जप्त कर पुलिस ने बाइक को थाने ले आई छापेमारी के क्रम में एसआई विजय कुमार सिंह सहित पुलिस के जवान शामिल थे.
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक से 300 बोतल शराब बरामद की गई है. तथा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है.
कैमुर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट






Post a Comment