Header Ads

Kaimur Top News: त्योहार के रंग में भंग डालने की फिराक में लगे शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमुर: कैमूर जिले के कुदरा से बड़ी ख़बर आ रही है.शराब को लेकर पूरे बिहार में पूरी सख्ती के बाद भी अवैध शराब पकड़े जा रहे हैं. पुलिस से बचते हुए धंधेबाज अपने स्थाई अड्डे पर लाने में कामयाब हो जा रहे हैं. वहीँ अपनी छापेमारी के दौरान पुलिस ने गुरुवार की रात तकरीबन 09:30 बजे लालापुर गांव  से 480 बोतल विदेशी शराब बरामद की. 

थानाअध्यक्ष सुनित कुमार सिंह   ने  बताया की लालापुर गांव के एकादशी राम अपने घर में शराब को कारोबर कर रहे थे. पुलिस ने एकादशी राम  को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह  ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लालापुर  गांव के एकादशी  राम के घर पर पुलिस ने छापा मारा 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर भभुआ कारा मंडल भेज दिया गया है.

कैमूर टॉप न्यूज के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट






No comments