Kaimur Top News; डीडीसी कृष्णकांत गुप्ता ने ली प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत बूतों की जानकारी
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में नियुक्त सेक्टर इंचार्ज से बूथों पर विधि व्यवस्था संबंधी जानकारी डीडीसी कृष्णकांत गुप्ता के द्वारा ली गई. इस मौके पर मौजूद सेक्टर इंचार्ज प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सरोज कुमार सहित अन्य इंचार्ज के द्वारा बूथों पर कई कमियों को उजागर किया गया.
गौतम कुमार सेक्टर इंचार्ज ने बताया कि ग्राम तिवई बूथ संख्या 141 142 पर कोई सुविधा नहीं है। खोलाडीह बूथ संख्या 129 पर सामुदायिक भवन जर्जर स्थिति में है. शिव शंकर उपाध्याय सेक्टर इंचार्ज ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदुरना के चयनित बूथ पर हैंडपंप खराब होने के अलावा सहित कई जगह शौचालय नहीं होने की बात बताई गई.जिस पर डीडीसी ने मौके पर मौजूद पीएचइडी के जेई से इन बूथों पर हैंडपंप सही क्यों नहीं करवाया गया इसके बारे में पूछा. जेई ने बताया कि फिल्ड में मिस्त्री कार्य कर रहे हैं.बारी-बारी सभी हैंड पंप को ठीक किया जा रहा है.
शौचालय निर्माण पर डीडीसी ने सेक्टर इंचार्ज को संबोधित करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण के लिए फंड मुहैया करवा दिया गया है.उसे तत्काल पूर्ण अपने निगरानी में करवाएं. जिस बूथ पर रैंप की ऊंचाई ज्यादा है वहां रेलिग निर्माण करवाने की बात कही गई.इस मौके पर सभी सेक्टर इंचार्ज मौजूद रहे.




Post a Comment