Kaimur Top News: खसरा-रूबेला जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए जिले में चलाया गया टीकाकरण अभियान
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: खसरा-रूबेला जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान चलाया गया था. इस अभियान के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी टीका लगाया गया था. मेडिकल टीम स्कूलों में पहुंच कर नामांकित बच्चों को टीका लगा रही थी. इसमें सरकारी व निजी दोनों विद्यालयों को शामिल किया गया था.अभियान के दौरान जिले के सभी प्रखंडों में स्थित स्कूलों में लगभग 80 फीसद से अधिक बच्चों को टीका लगाया गया. जिसकी बदौलत कैमूर जिले को राज्य में पांचवां स्थान भी प्राप्त हुआ था. इस अभियान के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया गया.इस अभियान में सबसे खास बात यह रही कि जिले के पहाड़ी प्रखंड अधौरा में लक्ष्य के सापेक्ष अन्य प्रखंडों से अधिक फीसद बच्चों को टीका लगाया गया.
अधौरा में लगभग 90 फीसद बच्चों को टीका लगाया गया है.जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पहले चरण के दौरान स्कूलों में टीकाकरण किया गया.जिसमें रामपुर, दुर्गावती व भभुआ नगर क्षेत्र में उपलब्धि कुछ कम रही. लेकिन इसके अलावा अधौरा, भभुआ ग्रामीण, भगवानपुर, चैनपुर, चांद, कुदरा, मोहनियां, नुआंव, रामगढ़ में उपलब्धि लक्ष्य से काफी कम रही.





Post a Comment