Kaimur Top News: ट्रेलर- हार्वेस्टर के टक्कर में हार्वेस्टर गिरा पुलके नीचे, हादसे मे एक की मौत तीन घायल...
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिला से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है खबर यह है कि ट्रैक्टर लदे टेलर से टकराकर एक हार्वेस्टर जीटी रोड से अनियंत्रित होकर बुधवार को दुर्गावती बाजार में अचानक पुल के निचे गिर पङा. जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई संजोग अच्छा था कि पुल के नीचे से कोई गुजर नहीं रहा था नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था ऐसे भी वहां से पुल के नीचे से ग्रामीण हर समय बाजार करने के लिए मार्केट में गुजरते हैं।हार्वेस्टर अचानक पुल के नीचे गिर पड़ा जिससे बाजार में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि दुर्गावती बाजार निवासी बेताब आलम अपनी बाइक से पुल के नीचे से गुजर रहे थे उसी दौरान हार्वेस्टर अचानक पुल के नीचे गिर पड़ा. संजोग अच्छा था कि हार्वेस्टर मोटरसाइकिल के आधे हिस्से पर गिरी जिससे मोटरसाइकिल का आधा हिस्सा चकनाचूर हो गया एवं बाइक सवार बेताब आलम घायल हो गए.
घटना में हार्वेस्टर के चालक राहुल एवं मिट्ठू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए तथा दुर्गावती बाजार निवासी बाईक सवार बेताब आलम तथा सब्जी दुकानदार तौहिद आलम घायल हो गए. वहीं बेताब की मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई. तथा हार्वेस्टर के अंदर कई लोगों के दबे होने आशंका काफी देर तक लोगों मे बनी रही. जब तक कि क्रेन के सहारे हार्वेस्टर को उठाकर हटा नही दिया गया. तब तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.मौके पर काफी संख्या मे पुलिस और हजारों की भीड़ जुटी हुई थीं.लेकिन जैसे ही क्रेन ने हार्वेस्टर को वहां से हटाया. प्रशासन व लोगों ने देखा कि एक भी आदमी हार्वेस्टर के अंदर दबा नही है. उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली.
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोखरी मोहनियां निवासी छोटन सिंह का हार्वेस्टर चला कर पंजाब निवासी राहुल एवं मिट्ठू मोहनियां की ओर जा रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार अभी हार्वेस्टर जीटी रोड पर दुर्गावती बाजार के समीप से गुजर रहा था .कि पीछे से एक ट्रैक्टर लदा ट्रेलर ने पीछे से आकर हार्वेस्टर में टकरा गया. जिससे हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर दुर्गावती बाजार के पुल के नीचे गिर पड़ा.
घटना की जानकारी होते ही थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद तथा एनएचआई की टीम क्रेन मौके पर पहुंच गई.घटना में हार्वेस्टर चालक मिट्ठू के पेट में रड घुस गया तथा खलासी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया. जिससे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया रास्ते में ही राहुल की मौत हो गई .
हालांकि मिट्ठू कुछ देर तक हार्वेस्टर के अंदर तड़पता रहा. हालांकि बाजार वासियों ने तत्परता दिखाते हुए इंसानियत का मिसाल पेश किया और तत्काल कटर मशीन मगवाकर राड को कटर से काट कर हार्वेस्टर के अंदर से मिट्ठू को बाहर निकाला गया. और सभी घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया .
जहां राहुल व मिट्ठू की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. जहां रास्ते में राहुल की मौत हो गई तथा एनएचआई की टीम मौके पर पहुंचकर क्रेन के सहारे पुल के नीचे आकर हार्वेस्टर को उठाया . उसके बाद ही लोगों की आशंका दूर हुई जब देखा कि कोई भी व्यक्ति क्रेन के अंदर दबा नहीं है. हार्वेस्टर के वहां से हटने के बाद ही प्रशासन एवं लोगों ने राहत की सांस ली. घटना घटने के बाद दुर्गावती बाजार में अफरा तफरी मच गई. जिससे काफी संख्या में जीटी रोड पर भीड़ इकट्ठा हो गया.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट







Post a Comment