Header Ads

Kaimur Top News: दुर्गावती पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक पिकअप से 284 पेटी शराब किया जप्त, धंधेबाज फरार


कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले के दुर्गावती से बड़ी खबर आ रही है.दुर्गावती पुलिस को मिली बड़ी सफलता प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मन्नीपुर गांव के पास से पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि एक पिकअप से भारी मात्रा में अंग्रेजी विदेशी शराब बरामद किया.

 थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद को गुप्त सूचना मिली कि मन्नीपुर गांव के समीप एक पिकअप खड़ी है जिसमे शराब लोड है. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद हमराहियों के साथ मन्नीपुर गांव मे पहुंचे.

 अभी पुलिस की वाहन मन्नीपुर गांव से कुछ दूरी पर ही थी कि पुलिस की वाहन को  देखकर शराब के धंधे बाज अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले. जहां पर छापेमारी कर पिकअप वाहन से अवैध शराब बरामद किया पुलिस ने पिकअप को जप्त कर थाने ले आई .पिकअप की तलाशी लेने पर पिकअप के अंदर 180 ml का क्रेजी रोमियो करीब 284 पेटीयां शराब बरामद किया. शराब को जप्त कर पुलिस ने पिकअप को थाने ले आई छापेमारी के क्रम में एसआई संजय कुमार  सहित पुलिस के जवान शामिल थे.

 इस संबंध में  पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुहैल अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर  एक पिकअप से 284 पेटी शराब  बरामद की गई है. तथा पुलिस ने  अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है.


कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट







No comments