Header Ads

Kaimur Top News: कोटसा गांव मे धूमधाम से मनाया गया हजरत सिकंदर बादशाह बाबा का सालाना उर्स




कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: बिहार के कैमूर जिला में  दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कोटसा गांव स्थित हजरत सिकंदर बादशाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह दरगाह शरीफ पर शुक्रवार को सालाना उर्स बड़े ही अकीदत के साथ धूमधाम से मनाया गया.उर्स के दिन सुबह से ही दरगाह शरीफ पर जायरीनों का जियारत के लिए तांता लगा रहा.लोगों ने दरगाह शरीफ पर शहीद बाबा की जियारत की चादरपोशी कर अमन चैन के लिए दुआएं मागी.
समाज और मुल्क में अम्नों चैन के लिए दुआख्वानी की उर्स के मौके पर उर्स कमेटी की ओर से जवाबी कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया गया. इस मौके पर कव्वाली में महिला और पुरुष फनकारों के बीच मुकाबला हुआ.इस अवसर पर सुबह कुरान ख्वानी सायं चादरपोशी तथा रात्री मे सुल्तान गुलाम साबरी कौव्वाल जौनपुर तथा तनवीर वारसी कौव्वाला आजमगढ़ के बीच शानदार मुकाबला हुआ.मुकाबले को सुनने के लिए रात भर सामइन उर्स मे डटे रहे और कव्वाली का आनंद पूरी रात्री लोगों ने उठाया.

कौव्वाली सुरू होने से पुर्व बाबा के मजार पर चादरपोशी की गई. चादरपोशी के दौरान क्षेत्र के काफी संख्या मे हिन्दू मुस्लिम बंधुओ ने ज्यारत कर मुल्क की तरक्की व अमन चैन के लिए दुआ ख्वानी की.इस दौरान  सुबह से ही  दरगाह शरीफ पर जायरीनों का ताता जियारत के लिए लगा रहा . चादर पोशी के बाद शिरनी वितरित किया गया. फिर रात्रि दस बजे से भव्य कौव्वाली समारोह  कार्यक्रम आयोजित हुआ.

तत्पश्चात उत्तर प्रदेश से आए हुए मशहूर कव्वाल सुल्तान साबरी  जौनपुर व  तनवीर वारसी  आजमगढ़ क मध्य जवाबी कव्वाली का आयोजन शुरू हुआ. उसमें उर्स में कव्वाल पार्टियों ने  एक से बढ़कर एक कलाम प्रस्तुत किए तनवीर इंडियन कव्वाला आजमगढ़ ने  हमारे मनवा का हसरत मिटा दा नवी जी. हम का मक्का मदीना दिखा दा नबी जी. वहीं गुलाम उस्मान साबरी जौनपुर ने कहा मांगों दुआ वसीले से खाली न जाएगी. सुनकर श्रोता गण झूम उठे. 

उर्स में बड़ी तादाद में हिंदू और मुस्लिम लोगों ने शिरकत की. वहीं तमाम दूर-दराज से आए हुए  .हजारों की संख्या में  महिलाएं व पुरू पूरी रात भोर पहर तक जवाबी कव्वाली का आनंद लिया. उर्स मौके पर प्रखंड क्षेत्र के आसपास के अकीदतमंद जूते रहे. उर्स पर लगी दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी भी की.

 इस दौरान माशूक खान,मैनुदीन आनंद सिंह,रामअवध यादव,उमर अंशारी, ग्यासुद्दीन, सरवर अंशारी, सिराज, शहनाज, परवेज खान, इमामु,मुमताज अली,शमशाद, इमरान, मुबारक, सहीत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की  रिपोर्ट






No comments