Kaimur Top News: होली के पर्व को लेकर जिला में कई जगहों पर निकाला गया फ्लैग मार्च
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिला के पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को भभुआ थाना क्षेत्र के दर्जनों से अधिक गांव में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया.फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे.थाना अध्यक्ष सत्येंद्र राम के निर्देश पर फ्लैग मार्च टीम का नेतृत्व एसआई मन्नू प्रसाद ने किया.
जिससे जिले में आपसी सद्भाव के बीच होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है. नगर थाना सहित सभी थाना क्षेत्रों में प्रशासन व पुलिस के पदाधिकारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए अपील की जा रही है.साथ ही जनप्रतिनिधियों से पर्व के दिन प्रशासन विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह भी किया जा रहा है. इस कार्य में समाज सेवी, जनप्रतिनिधि भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रशासन को भरपूर सहयोग करने का विश्वास भी दिलाते नजर आए.
इसी क्रम में अशांति फैलाने वाले तत्वों को प्रशासनिक तैयारी की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए मंगलवार को भभुआ थाना क्षेत्र के बार्डर के गांव मनिहारी व रूईयां, कुंज, नरौतापुर आदि गावों मे फ्लैग मार्च भी किया गया.फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों के साथ सीआरपीएफ जवान भी शामिल थे.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment