Kaimur Top News: ईट से लदी ट्रैक्टर के धक्के से अधेड़ की मौत
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले के मोहनिया से बड़ी खबर आ रही है .मोहनिया थाना क्षेत्र के अघवार गांव के निकट मंगलवार को ईट से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम ईट लडा ट्रैक्टर आधवार पुल के समीप हरि सिंह को धक्का मार दिया इसके बाद घटनास्थल पर काफी संख्या लोगों की भीड़ जुट गई.सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. मृतक व्यक्ति हरि सिंह 50 वर्ष अधवार गांव निवासी बताया जा रहा है.बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर ईट से भरी एक ट्रैक्टर गांव से निकलकर परसथुआ की तरह जा रही थी.
जैसे ही गांव की नहर पुल के पास पहुंची कि सामने से आ रहे वृद्ध अधवार गांव निवासी को धक्का मार दी. इसके बाद घटना को देखते हुए स्थानीय लोग जुट गए और भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया घायल को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में ग्रामीण ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मोहनिया से मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment