Kaimur Top News: रामगढ़-बड़ौरा पथ चेक पोस्ट पर शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: रामगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-बड़ौरा पथ पर चेक पोस्ट के समीप पुलिस ने जांच के दौरान शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जो उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर से शराब पीकर व लेकर आ रहे थे.
इनकी बाइक की डिक्की से पांच बोतल देसी शराब जांच के दौरान बरामद हुई. जिन्हें पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम दिलदारनगर से अनिल कुमार गुप्ता व मजरुष अंसारी दोनों पानापुर थाना मोहनियां व वाजिद मियां ग्राम तुर्कवलियां थाना मोहनियां शराब पीकर व गाड़ी की डिक्की में पांच बोतल देसी शराब लेकर रामगढ़ आ रहे थे.
इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर जांच शुरू कर दी.पुलिस की हरकत देख तीनों भागने के फिराक में थे, लेकिन भागने से पहले दबोच लिए गए. इसकी जानकारी सब इंस्पेक्टर विनय कुमार ने दी.






Post a Comment