Header Ads

Kaimur Top News: सी-विजिल एप पर दर्ज कराई जा सकती है लोकसभा से सम्बंधित शिकायत

कैमूर टॉप न्यूज़ ,कैमूर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप लांच कर दिया गया है. इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करा सकेगा.
एप पर शिकायत प्राप्त होते ही उसे तत्काल संबंधित क्षेत्र के सी-विजिल से संबंधित जांचकर्ता को स्थानांतरित किया जाएगा. एफएसटी सेक्टर टीम जांच कर अपना जांच प्रतिवेदन संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे. शिकयत मिलने के 100 मिनट के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

निर्वाचन शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा आमचुनाव 2019 के तहत जिला मुख्यालय में सी-विजिल कोषांग कंप्यूटर कक्ष में कार्यरत किया गया है. सी-विजिल कार्यों के सफल संचालन हेतु लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भभुआ अरविद कुमार सिंह को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. उनके सहयोग के लिए अशोक कुमार दास जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कैमूर को भी प्रतिनियुक्त किया गया है.इसके अलावा कार्यपालक सहायकों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है.

 इसमें प्रवीण कुमार सिंह व सुधीर कुमार पांडेय प्रतिदिन छह से दो बजे तक, चंद्रशेखर सिंह मौर्य व मो. मुजामिल अंसारी प्रतिदिन दो से रात दस बजे तक इसके बाद संजीव कुमार व आशुतोष कुमार मिश्रा प्रतिदिन रात दस बजे से छह बजे सुबह तक प्रतिनियुक्त रहेंगे.आप को बता दें कि इस एप पर लोकसभा चुनाव में आम आदमी सीधे आयोग को गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करा सकेंगे.







No comments