Kaimur Top News: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुई दर्दनाक मौत
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. ीडीडीयु गया रेलखंड पर कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के पूरब तरफ ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई.व्यक्ति की पहचान प्रभु राम 65 वर्ष आजमगढ़ यूपी के रूप मे हुई है .
प्राप्त जानकारी के प्रभु राम हर रोज की भांति रविवार को भी भोजन करने के बाद कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के पूरब तरफ टहलने के लिए निकले हुए थे. उसी दौरान रेलवे लाइन क्रॉस करने के दौरान ट्रेन के चपेट में आ गए जिससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई. सूचना पाकर पहुंची जीआरपी मोहनिया ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment