Kaimur Top News: ट्रक के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत....
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है .कैमूर जिले के सोनहन थाना अंतर्गत टेढवा मोड़ के समीप ट्रक के धक्के से साइकिल सवार भुनेश्वर राम 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई.घटना के बाद आसपास के लोग काफी संख्या लोगों की भीड़ जुट गई. इसकी सूचना पर सोनहन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
मीली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय युवक भुनेश्वर उर्फ दद्दन राम सोनहन गांव के महेश्वर राम का पुत्र था बताया जा रहा है वह प्रतिदिन मजदूरी करने भभुआ आ रहे थे अभी जैसे ही भभुआ सोनहन मुख्य सड़क पर टेड़वा के पास पहुंचे थे ट्रक के धक्के से मौत हो गई .
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हेतु भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment