Header Ads

Kaimur Top News: अप्रैल के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: अप्रैल का प्रथम सप्ताह चल रहा है.इधर, चैत्र नवरात्र भी आ गया. इसे लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है.ऐसे में लोगों का बाजार आना जाना अधिक हो गया है. वहीं कुछ ही दिनों बाद लगन का समय भी शुरू होने वाला है.

 इसको लेकर जिनके घरों में शादी-विवाह के कार्यक्रम हैं वे लोग बाजार आ रहे हैं. इसी बीच जिले में बढ़ रहे तापमान ने लोगों को परेशानी बढ़ा दी है. सूर्यदेव ने गुरुवार को आग उगली, जिससे तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया.बाहर निकले लोगों को झुलसती गर्मी का अहसास हुआ. कड़ी धूप से बचने के लिए सड़कों पर चलने वाले लोग भी छाया ढूंढते नजर आए.इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मई व जून माह में तापमान और भी बढ़ेगा. तापमान अधिक होने के कारण तेज धूप भी हो रही है. तेज धूप से बचने के लिए लोग अब तौलिया लेकर चल रहे हैं.
 गुरुवार को बाजार में आई महिलाएं अपने बच्चों को तौलिया से ढंक कर आते-जाते दिखाई दी. तेज धूप होने के कारण 12 बजे के बाद पूरी दोपहर बाजार की सड़कें सुनी हो जा रही है. तीन बजे के आसपास बाजार में पुन: लोग आ रहें हैं और देर शाम तक बाजार कर घर वापस लौट रहे हैं.इधर, बाजार में एक भी चापाकल चालू नहीं होने के कारण लोगों को पानी के लिए दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है.गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.0 व न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.







No comments