Header Ads

Kaimur Top News: समेकित चेकपोस्ट के पास एनएच दो पर लगा महाजाम ,राहगीर हुऐ परेशान

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमुर जिला के डिड़खिली स्थित समेकित चेकपोस्ट के समीप एनएच दो पर शुक्रवार को लंबा जाम लगने के कारण सैकड़ों वाहन घंटो रेंगते रहे.इस दौरान काफी देर तक छोटे-बड़े कई वाहन जाम में फंसे रहे.समेकित चेकपोस्ट पर लगने वाला जाम अब राहगीरों का सिरदर्द बनता जा रहा है.





शुक्रवार की सुबह टोल प्लाजा पर बिहार से यूपी की ओर जाने वाली लाइने में करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया. जिसमें सासाराम की ओर से वाराणसी जाने वाले छोटे व बड़े सभी वाहन घंटों जाम में फंस गए.वहीं यूपी से आने वाले सासाराम की ओर तरफ जा रहे वह भी लाईनें जाम हो गई देखते देखते वाहनो की दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई जाम में वीआईपी वाहनों से लेकर कई एंबुलेंस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जाम लंबा लग जाने से छोटे-बड़े वाहनों को गलत लेन से होकर गंतव्य होकर पहुंचना पड़ता है. गलत लेन से वाहनों को जाने से हमेशा घटना दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि टोल प्लाजा पर इस समय सुबह के टाइम आए दिन जाम की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 




बताया जा रहा है कि इस समय चार पांच  रोज से काफी संख्या बालू लदे ट्रक सुबह पांच बजे के बाद काफी संख्या में बालू लदी ट्रक निकलना शुरू हो जा रहा है. जिसके कारण चेक पोस्ट परिवहन विभाग से लेकर पांच किलोमीटर वाहनो की लम्बी कतार लग जा रहा है.ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से यूपी की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं कुदरा मोहनिया और दुर्गावती की पुलिस भी ओवरलोड वाहनों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है .जो कि मोहनिया स्थित जीटी रोड पर भी चेक पोस्ट है परिवहन विभाग के अधिकारी 24 घंटे तैनात रहते हैं. लेकिन हर रोज करीब हजारों ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से आवागमन कर रहे हैं. जिससे रोजाना करोड़ों रुपए की राजस्व की क्षति हो रही है.उधर जाम लग जाने के कारण एम्बुलेंस  स्कूली वाहन जाम में काफी देर तक छोटे-बड़े कई वाहन जाम में फंसे रहे.


कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






No comments