Kaimur Top News: दुर्गावती मे रामनवमी पर जगह-जगह निकाला गया भव्य जुलूस
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर : दुर्गावती बाजार सहित अलग अलग जगहों पर शनिवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया.इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने श्री राम जानकी तथा बजरंग बली हनुमान जी की झांकी निकाली गयी. दुर्गावती बाजार स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात रामनवमी का जुलूस निकाला गया.जूलूस बाजार से निकल कर स्टेशन रोड दुर्गावती से जीटी रोड होते हुए खमीदौरा मोङ से पुनः लौटकर दुर्गावती बाजार आकर समापन हुआ .इस दौरान नौबतपुर खजुरा कर्मनाशा महमूद गंज कल्याणपुर अन्य जगहों पर भगवान का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. विभिन्न स्थानों में स्वयंसेवी संगठनों की ओर से जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, आम का शर्बत, अल्पाहार आदि की व्यवस्था की गई थी. रामनवमी जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किया गया था.
जुलूस को देखते हुए मरहिया मोड़ के पास रोड को वनवे कर दिया गया था. जुलूस दुर्गावती बाजार पहुंचने के बाद ही रोड के दोनों तरफ वाहनों का आवागमन शुरू हुआ.इसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर शांति व्यवस्था पर नजर रखी तथा अन्य पदाधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया.जुलूस के दौरान प्रमोद यादव, दीपक यादव,सोनू,मोनू,रजत गुप्ता,धवन गुप्ता, संजू गुप्ता,प्रिंस कुमार,सोनू पांडे,राजकुमार,शंकर गुप्ता,गणेश गुप्ता,विनोद विश्वकर्मा, मनोज राजभर,सतीश यादव,उपेंद्र यादव,राजू कश्यप, सुरेश प्रसाद,सुभाष मोदवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे.






Post a Comment