Kaimur Top News: ट्रक से टकराकर यात्रियों से भरी मीनी ट्रैवल्स बस चार्ट में गिरी, दर्जनों यात्री हुए घायल
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत के डिड़खिली बाजार स्थित टोल प्लाजा के निकट यात्रियों से भरी मीनी ट्रैवल्स बस ट्रक से टकराकर अनियंत्रित होकर जीटी रोड के निनारे चार्ट में गिर गई. जिसमें दर्जनों यात्री घायल हो गए वहां पर अफरा-तफरी मच गई यह घटना बुधवार की अहले सुबह की है. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और इसकी जानकारी एनएचआई एंबुलेंस कर्मियों को दी घटना मे करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए. जिसमें कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए तथा कुछ यात्रियों को गंभीर चोटे आ गयी.घटना उस समय घटी जब बस डिवाइडर पार कर रही थी.उसी समय पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बस में टक्कर मार कर भाग निकला.प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनी ट्रैवेल्स बस यूपी वाराणसी से यात्रियों को भर कर मोहनियां की ओर जा रही थी बस जैसे ही टोल प्लाजा डिङखिली के समीप पहुंची.
बस चालक ने डिवाइडर को पारकर रोड के दक्षिणी लेन से होकर निकलना चाहा.उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बस में जोरदार धक्का मार दिया. परिणाम स्वरूप बस अनियंत्रित होकर जीटी रोड के दक्षिण तरफ चार्ट में चली गई. सूचना मिलते ही तत्काल एनएचआई एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस में लादकर इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया.जहां घायलों का इलाज चल रहा है. घटना में कुछ लोगों को हल्की छोटे आई है जिसमें विमल उपाध्याय, हरसू दयाल सिंह, आशीष पांडे, रामबहाल यादव को गंभीर चोटे आई हुई है. एनएचआई कर्मियों ने तथा ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचा दिया. जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment