Kaimur Top News: पत्नी पर तमंचे से हमला करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़सरा पोखरे पर दो दिन पूर्व तमंचा से पत्नी को गोली मार लहुलुहान करने वाले आरोपित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से कट्टा भी बरामद हुआ है. पूछताछ के बाद उक्त आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी जानकारी एसआई विनय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कट्टा के साथ गिरफ्तार आरोपित सिसौड़ा गांव निवासी नारद मुनि हैं. जो दो दिन पूर्व अपनी पत्नी गोड़सरा गांव निवासी कलावती देवी पर गोली चला दिया था. जिससे वह जख्मी हो गई थी. रामगढ़ बाजार से उसकी गिरफ्तारी हुई.






Post a Comment