कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : 17वें लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे 13 प्रत्याशियों में भाजपा के छेदी पासवान के सिर सासाराम के सांसद का ताज सजा. दूसरे नंबर पर कांग्रेस की मीरा कुमार रहीं. तीसरे नंबर रहे बसपा के मनोज कुमार समेत शेष सभी 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई. आंकड़ों पर गौर किया जाए तो भाजपा के छेदी पासवान सभी विधानसभा में मीरा कुमार से आगे रहे.मतों का अंतर भी हर विधानसभा में काफी अच्छा रहा. इस बार नोटा ने इतिहास रच दिया है. 18000 से ज्यादा मतों के साथ नोट आज चौथे स्थान पर रहा. यह पहला मौका है जबकि लोगों ने इतनी ज्यादा संख्या में नोटा को चुना हो. इससे एक बात तो स्पष्ट है कि लोगों का राजनेताओं पर से विश्वास उठ रहा है. यह भी माना जा रहा है कि यह राजनीति के लिए शुभ संकेत नहीं है तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को लोटा के इस आंकड़े से जरूर सीख लेनी चाहिए.
किसको कितने मिले मत
1. छेदी पासवान- भाजपा - 493895
2. मीरा कुमार- कांग्रेस- 328664
3. मनोज कुमार - बसपा - 86280
4. धर्मराज पासवान-लोकजन विकास मोर्चा- 5972
5. निर्मला देवी -प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया)- 1701
6. विद्या ज्योति -बहुजन मुक्ति पार्टी 2745
7. सत्य नारायण राम- आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया - 4763
8. अशोक कुमार पासवान- निर्दलीय - 2663
9. अशोक बैठा -निर्दलीय - 9972
10. रघुनी राम शास्त्री -निर्दलीय - 2419
11. रजनीकांत चौधरी -निर्दलीय - 3556
12. राम एकबाल राम -निर्दलीय - 6403
13. सत्य नारायण पासवान -निर्दलीय - 5216
14. नोटा - 18956
Post a Comment