Header Ads

Kaimur Top News: चोरी के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, जेल...



कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिङखिली बाजार स्थित टोल प्लाजा के काउंटर से पैसा चुराकर भागने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार की रात्रि गिरफ्तार कर लिया. बता दे कि डेढ़ माह पहले डिङखिली स्थित टोल प्लाजा के काउंटर से एक वाहन के चालक ने पैसा चुरा कर भाग निकला था.उक्त चालक के खिलाफ दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. तभी से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के फिराक में जुटी हुई थी. गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात्रि दुर्गावती पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया.



आप को बताते चले की करीब एक महीना पहले एक वाहन के चालक ने डिड़खिली टोल प्लाजा के काउंटर से पैसा चुरा कर भाग निकला था. जब उस काउंटर के कर्मचारी द्वारा ड्यूटी समाप्ति के बाद पैसा का मिलान किया गया तो उसमें कुछ पैसा कम पड़ने लगा जिससे ब्रह्मचारी परेशान हो गया उसके बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने इसका जांच प्रताल करने लगा.उसके बाद टोल प्लाजा कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया गया सीसीटीवी में साफ तौर पर काउंटर से एक चालक द्वारा पैसा निकाला जा रहा था.उसके बाद टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा उक्त चालक की पहचान नवल यादव दुर्गावती जिला कैमूर के रूप में गई.




No comments