Kaimur Top News: बेहद दयनीय है जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति ..
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. वहीं आइसीडीएस के आंकड़े पर नजर डाला जाए तो जिले में 1519 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. जिसमें से 604 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन है. जबकि 758 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान में चल रहे है. वहीं 80 आंगनबाड़ी केंद्र स्कूल में चल रहें हैं.जबकि सामुदायिक भवन व अन्य सरकारी भवन में 77 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं.जिसमें से कुल 1033 आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल की सुविधा है.
लेकिन 486 आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल की सुविधा नहीं है. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर 588 के पास शौचालय है तो 931 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय नहीं है.ऐसे में इन केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों को कई तरह की समस्या होती है. बच्चे पढ़ने तो आते हैं लेकिन कभी पानी पीने के लिए तो कभी शौच आदि के लिए दूसरे जगहों पर चले जाते हैं.ऐसे में उनकी पढ़ाई भी खराब होती है
. इस समस्या की तरफ विभाग का ध्यान नहीं है.जबकि इस लोकसभा चुनाव में जिले के सभी स्कूलों पर पेयजल व शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ कराया गया.लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों की तरफ किसी का ध्यान नहीं है.



Post a Comment