Kaimur Top News: बड़ी खबर: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की दर्दनाक मौत, तीन घायल...
कैमूर टॉप न्यूज कैमूर: जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनेछा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है .थाना क्षेत्र के खामीदौरा गांव के निकट शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे ट्रक के खलासी की दर्दनाक घटनास्थल पर मौत हो गई.तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे को देख कर आसपास के लोग घटना की ओर दौड़ पड़े इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक खमिदौरा गांव के पास स्थित एक लाइन होटल पर ट्रक चालक खड़ी कर होटल पर खाना खा रहा था. खाना खाने के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी के पास खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था .उसी दौरान एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें खलासी की घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतक मुकेश कुमार उम्र 20 वर्ष यूपी के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मठिया के परसिया गांव का निवासी बताया जा रहा वहीं तीन अन्य के गम्भीर रूप से घायल हो गये. मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया.



Post a Comment