Kaimur Top News: 56 इंच का सीना दिखाने से नहीं, काम करने से होता है: जगदानंद
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय दुर्गावती के प्रांगण में शुक्रवार को बक्सर लोकसभा क्षेत्र के महा गठबंधन के प्रत्याशी जगदानंद सिंह के पक्ष में आयोजित सभा में बीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने राज्य एवं केंद्र सरकार पर जमकर बरसे सभा को संबोधित करते हुए मुकेश साहनी ने कहा कि बिहार के काफी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में भटकने को मजबूर हैं बिहार सरकार मे इच्छाशक्ति की कमी है.बिहार सरकार चाहे तो युवाओं को बेहतर फैसिलिटी बिहार में दे सकती है. आज बिहार के युवा महाराष्ट्र दिल्ली मुंबई में जाकर काम कर रहे हैं अगर बिहार सरकार चाहती तो महाराष्ट्र दिल्ली कोलकाता मुंबई के लोग बिहार में आकर काम करते सरकार के पास सिर्फ कुर्सी छिनने ,कुर्सी पर बैठने से ज्यादा फुर्सत नहीं है. उन्होंने कहा नितीश कुमार 15 साल से कह रहे है कि हमने बहुत विकास किया है .
लेकिन विकास कितना हुआ है जनता देख रही है. बिहार राज्य के हजारों लोग दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में एक विजन वाला सरकार चाहिए आज हमारे उपर दायित्व के साथ-साथ बहुत बड़ा जवाब देही है 71 साल के बाद एक बार आप को मौका मिला है.आप मेहनत करके महागठबंधन के प्रत्याशी जगदानंद सिंह को जीताइए.ताकि दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बने. उन्होंने कहा कि जो घोषणा राजीव गांधी कहते हैं उसको वो पूरा करने का काम करते हैं . राहुल गांधी ने घोषणा की है कि हमारी सरकार केंद्र में बनी तो 5 करोड़ परिवार को छः हजार रूपया महीना सम्मान के साथ मिलेगा यह हमारे गरीब के लिए बहुत बड़ी चीज है इससे बहुत बड़ा क्रांति आएगा. उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में तीन स्टेट में चुनाव जीता गया तो उन्होंने जो घोषणा किया था उसे पूरा किया. उन्होंने सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने का घोसड़ा किया था ,और सरकार बनने के बाद तीन दिनों के अंदर उन्होंने किसानों का कर्जा माफ कर दिया श्री साहनी ने कहा कि जगदानंद सिंह कर्मठ व्यक्ति है. उनको भारी मतों से जीताइए कहा कि दुनिया में कोई झूठ बोलकर सत्ता में आने वाले मे हमारे देश के प्रधानमंत्री का नाम नंबर वन पर आएंगा. 2014 का घोषणा पत्र पढ़ लीजिए .उन्होंने घोषणा किया था ,कि हर गरीब किसान का आय दोगुना करूंगा हर गरीब के अच्छे दिन लाऊंगा हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी दूंगा 100 स्मार्ट सिटी बनाऊंगा. हर गरीब के खाते में 15- 15 लाख रुपए डालूंगा लेकिन दस युवाओं को भी नौकरी नहीं मिला.उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है.
उन्होंने अपने लोगों से आह्वान किया की आपके लोग खजाने के पास रहेंगे तभी अपने समाज का भलाई होगा हमारे लोगों को जो लोग गुमराह कर वोट ले लेते हैं. उनको मुंह तोड़ जवाब देना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन मे 30 करोड़ कर्जा लिया था .मोदी जी ने वर्ष 14 से 18 तक 54 लाख करोड़ रूपया कर्ज ले लिया.मोदी के शासन मे अडानी अंबानी जैसे 15 लोगों को केवल फायदा हुआ. खुशनसीब हम लोग हैं हम लोगों के पास वोट का अधिकार है. भारतीय जनता पार्टी के पीछे आर एस एस का हाथ है ये लोग किसी गरीब व्यक्ति को कुर्सी पर बैठना नहीं देखना चाहते यह हमारे समाज को सम्मान नहीं देना चाहते आजादी के 71 साल बाद निषाद का बेटा टिकट मांगने वाला नहीं टिकट बांटने का कार्य कर रहा है. यह बहुत बड़ी उपलब्धि है .बिहार में हमारी संगठन की संख्या को देखकर जगदानंद सिंह ने लालू प्रसाद को सही ढंग से रिपोर्ट दिए. इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम लोग अधिक से अधिक मेहनत करके जगदानंद सिंह को भारी बहुमत से जिताने का काम करें.
वही बक्सर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी जगदानंद सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सन 1965 में ही लाहौर तक भारत की फौज ने तिरंगा फहराया था, और जय जवान जय किसान का नारा दिया था 71 में इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो टुकड़ा कर दिया था तथा 93 हजार फौज को गिरफ्तार कर लिया था. यह वह भारत था. कारगिल के युद्ध में हमने जीते. 56 इंच का सीना दिखाने से नहीं होता काम करने से होता है. देश का करोड़ों रुपया लेकर भागने वाला नीरव मोदी कौन है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी चोरों के साथी हैं भारत की जनता यह भली-भांति जान चुकी है आने वाले समय में देश की जनता जवाब देगी. इस दौरान पूर्व विधायक अंबिका यादव, राजद जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, सतीश यादव पिंटु, संजय केवट,दिपक यादव ,जवाहर बिंद,बालगोविंद बिंद, राधेश्याम मलाह,भंटा मुसहर, दूधनाथ चौबे, मनोज,विजय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
-कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट




Post a Comment