Header Ads

Kaimur Top News: काम नहीं आएगी बीजेपी की जुमलेबाजी: मायावती


  • - मायावती ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस-बीजेपी पर जमकर हमला बोला.
  • - कांग्रेस-बीजेपी पर जमकर बरसीं माया, बोलीं- दोनों को उखाड़ फेंके.
  • - बीजेपी पर जवानों की शहादत को भुनाने का भी आरोप लगाया.



कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर:  बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कांग्रेस-बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा है कि दोनों को जनता ने खूब मौका दिया लेकिन उन्होंने ईमानदारी नहीं बरती इसलिए दोनों को जड़ से उखाड़ फेंकना है.उक्त बातें बिहार कैमूर जिला के भभूआ स्थित हवाई अड्डा के प्रांगण में शनिवार को सासाराम संसदीय क्षेत्र के बीएसपी के प्रत्याशी मनोज कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुप्रीमो मायावती के चुनावी जनसभा को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे. उन्होंने कहा कि सासाराम संसदीय सीट से बीएसपी के प्रत्याशी मनोज कुमार को भारी मतों से जीताइए. माया ने कहा, 'कांग्रेस और बीजेपी को अब आजमाने की ज्यादा जरूरत नहीं है बल्कि इन्हें जड़ से उखाड़ फेंकना है.' 

काम नहीं आएगी बीजेपी की जुमलेबाजी: मायावती 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'गलत कार्यों में लिप्त होने पर कांग्रेस को जनता ने जड़ से उखाड़कर फेंक दिया.इसके बाद बीजेपी सरकार ने भी लोगों को छला है. अब इनकी जुलमेबाजी काम नहीं आएगी.मायावती ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारों, किसानों, दलितों, पिछड़े वर्गों, मुसलमानों से किए अच्छे दिन के वादे पूरे नहीं किए हैं. उत्तर प्रदेश में बीजेपी के छोड़े गए जानवरों ने फसलों को बर्बाद करके रख दिया है, जिससे किसान परेशान हैं.गरीब लोगों की हालत बहुत खराब हुई है.'

बीजेपी पर लगाया. जवानों की शहादत भुनाने का आरोप

इस दौरान माया ने बीजेपी पर जवानों की शहादत को भुनाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन देश के जवान शहीद हो रहे हैं. फिर भी बीजेपी के लोग इसे भुनाने में लगे हैं.बीएसपी मुखिया ने कहा कि कांग्रेस पर भी विश्वास नहीं करना क्योंकि 55 वर्षों से केंद्र और उत्तर प्रदेश में कई बार सत्ता में रहने के बाद भी इस पार्टी ने विकास नहीं किया. आजादी के बाद केंद्र और देश के अधिकांश राज्यों में ज्यादातर सरकार कांग्रेस पार्टी की ही बनी थी. इस पार्टी के इतनी मजबूत सरकार बनने के बाद भी गलत नीतियों के कारण ही सत्ता से बाहर होना पड़ा.



No comments