Header Ads

Kaimur Top News: महागठबंधन के प्रत्याशी जगदानंद सिंह के समर्थन में निकाली बाइक रैली, गांव गांव जाकर मांगा वोट....


कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: बक्सर संसदीय क्षेत्र के महागठबंधन के  प्रत्याशी  जगदानंद सिंह के समर्थन में मंगलवार को  दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जाकर कार्यकर्ताओं नेे बाईक रैली निकाल कर रोड सो किया तथा केन्द्र व राज्य सरकार के झूठे विकास के दावो की पोल खोली. तथा बक्सर संसदीय क्षेत्र के महागठबंधन के राजद प्रत्याशी जगदानंद सिंह के लिए वोट मांगे और भारी मतों से जिताने की अपील की.




इस दौरान सैकड़ों बाइक से कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर खजुरा बाजार  कर्मनाशा,मधुरा,रघुनाथपुर  भेरिया,महमूद,गंज,मरहिया, दुर्गावती बाजार,चेहरिया,कल्याणपुर होते हुए बिछिया गांव में जाकर समाप्त हुआ. बाइक रैली के दौरान  कार्यकर्ताओं ने महा गठबंधन के प्रत्याशी जगदानंद सिंह के पक्ष में जोरदार नारे लगा रहे थे.बाइक रैली में संजय सिंह,सतीश यादव उर्फ पिंटू, पिंकू सिंह, मनोज राजभर,दीपक यादव, प्रमोद यादव,नरेंद्र कुशवाहा, पप्पू यादव,बृजेश,सोनू यादव,मोनू ऋषिकेश,मुन्ना,आदि शामिल थे


No comments