Kaimur Top News: घर में घुसकर आतंकियों का सफाया करती है मोदी सरकार- केशव प्रसाद मौर्य
- अश्विनी चौबे की चुनावी सभा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा राज्यमंत्री गिरिराज सिंह
कैमूर टॉप न्यूज़, रामगढ़/बक्सर: "जब पहले भारत पर आतंकवादी हमला होता था तो पूर्व की सरकारें सोई हुई रहती थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार आतंकवादियों का सफाया घर में घुसकर कर करती है। जब आप 19 मई को वोट देते समय कमल का बटन यह सोच कर दबाएं की आतंवादियों पर एक हजार किलो का बम गिर रहा हो। एनडीए के प्रत्याशी अश्विनी चौबे, प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रतिनिधि बन चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हें जिताकर प्रधानमंत्री श्री मोदी के हाथों को मजबूत करना है। ताकि एक बार केंद्र में फिर से आतंकवाद व भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने वाली सरकार बन सके।"
ये बातें उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मोर्य ने कही । रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नुआंव मेला ग्राउंड में वह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व में आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक शक्तिशाली नेता के रूप में उभरे हैं। आगे 5 साल इस सरकार को दीजिए भारत सौ साल आगे बढ़ जाएगा।
दूसरी तरफ बेगूसराय से एनडीए प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह आम चुनाव नहीं है। किसी एक प्रत्याशी के हार जीत का चुनाव नहीं है। यह राष्ट्र धर्म युद्ध है। महागठबंधन सहित सभी विपक्षियों का एक ही लक्ष्य है मोदी हराओ। अब विडंबना देखिए, यह पाकिस्तान का भी एजेंडा है। लेकिन जनता जनार्दन का समर्थन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को है। वे फिर से इस राष्ट्र के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एनडीए का एक ही उम्मीदवार हैं। वे एक नरेंद्र भाई मोदी। चाहे गिरिराज हो या अश्विनी कुमार, चाहे कोई ओर सभी जगह एक ही प्रत्याशी लड़ रहा है नरेंद्र भाई मोदी। इसलिए हम सभी को नरेंद्र भाई मोदी को जीताकर भारत का प्रधानमंत्री बनाना है। इस राष्ट्रधर्म युद्ध को जीतना है।
सभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी अश्विनी चौबे ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सरकार ने जो चोट पहुंचाई है, उससे भ्रष्टाचार पर अकुंश लगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले पांच सालों के दौरान आमजन की भावना के अनुरूप काम किया है। जहां सरकार देश की सुरक्षा में पूरी तरह से खरा साबित हुई है वहीं खाद, सिलेंडर, राशन की कालाबाजारी पर पूरी तरह से अकुंश लगाया, जिससे इसका सीधा लाभ आमजन को मिला है। मौके पर रामगढ़ विधानसभा के विधायक अशोक सिंह, डुमरांव विधायक ददन पहलवान सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवाओं के साथ अश्विनी चौबे ने खेला क्रिकेट व फुटबॉल
चुनावी जनसंपर्क व सरगर्मी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह एनडीए प्रत्याशी श्री अश्विनी कुमार चौबे चक्की में युवा शक्ति के बीच पहुंचे। युवा एनडीए सरकार व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी को लेकर क्या सोचते हैं। उस बारे में उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने युवाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान श्री चौबे ने युवाओं के साथ फुटबॉल व क्रिकेट आनंद उठाया। फुटबॉल पर किक मारते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद, भ्रष्टाचार पर इसी तरह प्रहार कर एक सशक्त व श्रेष्ठ भारत बनाना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे 19 मई को बड़ी संख्या में लोग मतदान करें।




Post a Comment