Header Ads

Kaimur Top News: ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात महिला की हुई मौत.....


कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है.कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ खजुरा गांव के समीप पीडीडीयू गया रेलखंड पर बुधवार की सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गयी.घटना के बाद आसपास के लोग काफी संख्या में भीड़ जुट गई और इसकी सूचना जीआरपी मोहनिया को दी. ग्रामीणों ने महिला की शिनाख्त करने की काफी कोशिश की. लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई .घटना के काफी देर बाद पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी.

कैमूर संवादाता मुबारक अली


No comments