Kaimur Top News: आज आएंगे भाजपा नेता व अभिनेता पवन सिंह और प्रदेश उप अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी....
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: भोजपुरी फिल्म सुपर स्टार एवं बीजेपी नेता पवन सिंह और बीजेपी विधायक सह प्रदेश उप अध्यक्ष मिथलेश तिवारी 16मई को उच्च विद्यालय रामगढ़ के प्रांगण में बक्सर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी अश्वनी चौबे के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.इस आशय की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र पांडे ने दी है .बताया कि दोनों नेता हेलीकॉप्टर उच्च विद्यालय रामगढ़ के प्रांगण में प्रस्थान करेंगे. हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए विद्यालय के प्रांगण में हेलीपैड बनाया जाएगा. दोनों नेताओं को भाषण सुनने के लिए बड़ी तादाद में लोग इस लहलहाती धूप में आएंगे. 16मई को आयोजित सभा के लिए तैयारियां जोरो से चल रही है.



Post a Comment