Header Ads

Kaimur Top News: रोजे के दौरान भी कम नहीं हुआ मुस्लिम मतदाताओं का उत्साह ..


कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर:  लोकसभा चुनाव के रविवार को संपन्न मतदान में मुस्लिम वोटरों ने भी खूब उत्साह दिखाया. रोजा के दौरान भूख-प्यास की चिता किए बगैर मुस्लिम मतदाताओं ने धूप व गर्मी के बीच घंटों लाइन में लगकर वोट दिया.

दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के डुमरी, मंनसुरपुर, करारी, छाता, सरैयां, खजुरा, चेहरियां, दुर्गावती बाजार आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में वोटर्स ने मतदान केंद्रों पर जाकर वोट डाले.
सरैयां गांव निवासी समरून बीबी पूरे परिवार के साथ वोट डालने आई दानिस्ता ने बताया कि वह रोजा रखे हुए हैं.इसके भी लाई थीं.
 शीबा ने कहा कि देश में शांति, अच्छी सरकार और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा सकने वाली सरकार बने, इसके लिए हर व्यक्ति का वोट करना जरूरी है. शीबा का यह पहला वोट है.शीबा ने कहा आजकल शिक्षा इतनी महंगी हो चुकी है कि गरीब तो दूर, मध्यम वर्ग के घरों में भी बच्चों का पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है.इसलिए अगर जनता के हित की सरकार बनाना है तो मतदान केंद्र तक तो आना ही होगा. वहीं डुमरी गांव में वोट देने आई गुड़िया नूरजहां ने बताया कि पहली बार  लोकसभा चुनाव के मतदान करके बहुत अच्छा लगा. उन्होंने बताया कि मतदान के बाद घर जाकर व नमाज पढ़ेंगी और फिर रोजा खोलने की तैयारी शुरू करेंगी. दरअसल, सरैयां और करारी, डुमरी मंसुरपुर आदि के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही काफी भीड़ थी. मुस्लिम महिलाएं ने रोजा रखने के बावजूद भी लंबी लाइन में खड़े होकर एक घंटे इंतजार करने के बाद अपना मतदान किया. लोगों में काफी उत्साह था कई लोगों ने कड़ी धूप मे भी वोट डालने के लिए दोपहर के बाद भी आते रहे लोगों ने लंबी-लंबी कतारों में लगकर वोट दिया.

कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट




No comments