Header Ads

Kaimur Top News: दुर्गावती मे शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ मतदान ..


कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: बक्सर संसदीय क्षेत्र के रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के 104 मतदान केंद्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ.मतदाता सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगकर मतदान करते रहे. मतदान में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.जिसमें दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र  में 62.2 प्रतिशत मतदान हुआ है.


बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून ने बताया कि मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर मतदाता सूची में नाम न होने के कारण मतदाताओं में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के  ग्रामीण इलाके में  कई लोगों ने बताया कि 2014 लोकसभा चुनाव में जिन मतदाताओं ने मतदान किया था. उन लोगों का 2019 लोकसभा चुनाव में सूची से नाम गायब था. इसलिए मतदाता काफी नाखुश थे. जो मतदाता कई बार वोट दे चुके हैं. उनका भी सूची से नाम गायब हो गया है. 

उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए एक दर्जन सेक्टरों में बांटा गया था तथा केंद्रीय रिजर्व फोर्स एवं 34 गस्ती दल तथा 416 मतदान कर्मी लगाए गए थे.


No comments