Kaimur Top News: लोकतंत्र के महापर्व पर कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने पत्नी के साथ डाला वोट....
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: लोकतंत्र के महापर्व पर कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने सासाराम संसदीय क्षेत्र के भभूआ जिला मुख्यालय बुथ संख्या 133 पर अपनी पत्नी के साथ वोट देने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने अपना मतदान किया.लोकतंत्र के इस महापर्व पर लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. लोकसभा के सातवें चरण में कैमूर के मतदाताओं ने भीषण गर्मी के बावजूद मतदाता अपने वोट का प्रयोग किया. वहीं कैमूर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने अपनी पत्नी के साथ वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे जहां उन्होंने अपना मतदान किया.
इसके साथ ही उन्होंने लोगों को अपना मतदान का प्रयोग करने की अपील की कहा कि अपने मतदान का प्रयोग सभी पुरुष एवं महिलाओं को करना चाहिए आपके वोट से देश के मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा यह आपका कर्तव्य ही नहीं बल्कि आप का अधिकार भी है,
तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिकारी भी चुनाव कार्य में व्यस्त होने के बावजूद वे अपने मत का प्रयोग करने में पीछे नहीं रहे. इसी कड़ी में कैमूर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी अपनी पत्नी के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे.



Post a Comment