Header Ads

Kaimur Top News: बुजुर्ग और असमर्थ वोटरों ने गढ़ी लोकतंत्र की वास्तविक परिभाषा ..


कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: मतदाताओं के वोट डालने का जज्बा लोकतंत्र के प्रति बढ़ती आस्था का ही संदेश है.वैसे में जब राजनीतिक दलों व संबद्ध नेताओं की नीति, नियति व नैतिकता में निरंतर गिरावट हो रही है. उनकी कथनी व करनी में कोई सामंजस्य नहीं है.बावजूद बक्सर लोकसभा क्षेत्र के कैमूर जिले के लोगों में रविवार को लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में वोट गिराने की होड़ रही, जो परिपक्व होते लोकतंत्र के प्रति बढ़ते विश्वास का नजीर बन गया.

 बूथों पर अंतिम समय तक कतारबद्ध युवक, बुजुर्ग तथा महिलाएं अपनी बारी का इंतजार कर रही थी. हालात यह था कि घरेलू व जरूरी कामों का उन्हें कोई फिक्र नहीं था, चिता थी तो किसी भी हालत में वोट डालने की. ताकि, पांच वर्षों के अंतराल में मिले अधिकार से वे वंचित नहीं हो सकें। इसका नजारा तकरीबन सभी मतदान केन्द्रों पर देखने को मिला. 

बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के जेवरी पंचायत बुथ संख्या 14 पर चलने-फिरने में असमर्थ बारमत्ती देवी 102 वर्ष को परिजनों ने खाट पर लादकर बूथ तक पहुंचाया और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं खजुरा पंचायत के हरिहर सिंह यादव बुथ संख्या दो पर अपना मत का प्रयोग किये .इसी तरह अन्य मतदान केन्द्रों पर कई विकलांग भी पहुंचे थे, जो लोकतंत्र की वास्तविक परिभाषा गढ़ रहे थे.इस तरह इन लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व में विश्वास का सुखद का अहसास कराया.


कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट



No comments