Kaimur Top News: चिल -चिल लाती धूप से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त..
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: गर्मी के तीखे तेवरों के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.गर्मी के तेवरों के आगे अब कूलर-पंखे भी जवाब देने लगे हैं. दिन उगने के साथ ही चिलचिलाती धूप गिरने से लोगों की दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त हो चुकी है.प्रखंड क्षेत्र के आसपास ग्रामीण इलाकों एवं बाजारों के दुकानदारों का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बाजार में ग्राहक भी बहुत आ रहे है.गर्मी के कारण जूस शीतलपेय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई गर्मी के बढ़ते सितम से लोग परेशान हैं. सोमवार को चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से सभी बिलबिला उठे. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर ठहर गया। इससे दोपहर में प्रमुख बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा दिखाई पड़ा.
सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा. इसके बाद फिर दो घंटे तक ठहरा रहा. इससे भीषण गर्मी ने असर दिखाया. क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के लोग परेशान हो गए. तेज तपिश के कारण लोगों को घर से लेकर बाहर तक कहीं चैन नहीं मिला. वहीं सबसे व्यस्त जीटी रोड पर भी सन्नाटे के हालात रहे. सड़कों पर लोग गमछे व तौलिया से चेहरा ढक कर निकले. इसके बाद भी बेचैनी महसूस करते रहे. चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी की वजह से सड़कों पर कई घंटे तक सन्नाटा पसरा रहा. गला ठंढ़ा करने के लिए लोगों को जगह-जगह कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, आइसक्रीम, गन्ने के जूस, मौसमी के जूस आदि के ठेले व दुकानों पर देखा गया. शाम को मौसम में ठंडक होने पर लोग घरों के बाहर निकले.



Post a Comment