Kaimur Top News: लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह..
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में अंतिम दिन रविवार को बक्सर संसदीय क्षेत्र में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गावती प्रखंड में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में अजब उत्साह देखा गया. सभी युवा मतदाता अन्य मतदाताओं की तरह भी कतारबद्ध होकर मतदान करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. इस कारण से सुबह में अधिकतर मतदान केंद्र पर मतदाता की लंबी लाइन लग गयी थी.
.लेकिन दिन ढलते ही सभी मतदान केंद्र पर इक्का-दुक्का ही मतदाता देखे गये.मतदान को लेकर महिला मतदाता में भी काफी उत्साह दिखा.सभी मतदान केंद्र पर महिला मतदाता की अच्छी संख्या देखी गयी.
दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के खजुरा पंचायत मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय खजुरा बुथ संख्या दो पर मतदान करने पहुंचे मुबारक अली ने बताया कि पहली बार मतदान करके हमलोगों को काफी गर्व महसूस हो रहा है. लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाकर हम सबको अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए. मतदान हमारा अधिकार है और हम सबको हर हाल में मतदान में हिस्सा लेना चाहिए.
क्योंकि हमारे द्वारा डाले गये एक एक मत से एक प्रतिनिधि का चुनाव होता है. वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय खजुरा बूथ संख्या दो पर मतदान करने पहुंचा आजाद अली ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में पहली बार सहभागिता निभाना मुझे काफी सुकून दे रहा है.मतदान हमारा अधिकार है और हमे इस अधिकार का सही सही प्रयोग करना चाहिए. लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट देकर नए मतदाता काफी खुश थे.
किसी ने ईमानदार,कर्मठ व शिक्षित उम्मीदवार को वोट देने की बात कही तो किसी ने कहा कि वार्ड का समुचित विकास करने वाला उम्मीदवार को वोट मिलना चाहिए. चुनाव को एक पर्व मानते हुए कुसहरिया निवासी गोविंदा यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव का पहली बार वोट देकर अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा कि समुचित विकास करने वाले उम्मीदवारों के पक्ष में आमजनो को वोट करना चाहिए ताकि क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के आनंद गुप्ता खजुरा बाजार निवासी उन्होंने ने बताया कि पहली बार वोट देने की खुशी है .ईमानदार,कर्मठ व समाजसेवी को वोट दिया जाना चाहिए चेहरिया पंचायत के अनुराग सिंह, विवेक सिंह ने कहा कि पहली बार वोट करने में खुशी हो रही है. पहली बार मतदान करके हम लोगों को काफी गर्व महसूस हो रहा है. लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभा कर हम सबको को अच्छे प्रतिनिधि चुनाव करना चाहिए मतदान हमारा अधिकार है .हम सबको हर हाल में मतदान में हिस्सा लेना चाहिए.






Post a Comment