Header Ads

Kaimur Top News: मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों से वोट देने की अपील ..



कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय दुर्गावती के छात्राओं द्वारा बुधवार की सुबह सेक्टर पदाधिकारी  राज बिहारी के अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से वोट डालने के लिए लोगों को जागरूक किया गया.और सारा काम छोड़ दो, पहले जाकर वोट दो का नारा बुलंद किया  लोकसभा चुनाव में शत -प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए राजकीय कन्या मध्य विद्यालय दुर्गावती के छात्राओ ने मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली.

 रैली के माध्यम से 19 मई को लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हो छात्राओं ने स्थानीय बाजार भ्रमण कर लोगों से वोट डालने की अपील की. करने के बाद पुनः रैली राजकीय कृत कन्या मध्य विद्यालय पहची. जागरूकता अभियान के दौरान सेक्टर पदाधिकारी  राज बिहारी  ने लोगों से मिलकर बूथों पर जाकर मतदान करने की अपील करते रहे. उन्होंने कहा कि अपने घरों का एक दिन सारा काम छोड़कर वोट डालने बूथों पर जाएं तथा अपने आस पास के लोगों को भी बतायें कि अपने मतों का प्रयोग करना जरूरी है. यह भी लोगों से कहा कि किसी के बहकावे में न आएं निर्भीक होकर मतदान करें. मत देना आपका अधिकार है, शिक्षा विभाग के अध्यापक, अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ रैली के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया. इस मौके पर शिक्षक सहित स्कूल के छात्र छात्राए शामिल थे.

Kaimur Top News: छोड़ कर अपने सारे काम पहले करें मतदान घर घर से संदेश दो वोट दो वोट दो,लगे नारे...



 इसके पूर्व प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरार के बच्चों ने मंगलवार की सुबह सेक्टर पदाधिकारी  राज बिहारी के नेतृत्व  में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई थी. इसके माध्यम से लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया.
 रैली में सारा काम छोड़ दो, पहले जाकर वोट दो का नारा बुलंद हुआ. लोकसभा चुनाव में शत -प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरार के छात्र-छात्राएं ने मतदाता जागरूकता रैलियां निकाल कर लोगों को जागरूक कर लोगों से रैली के माध्यम से 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में महिलाओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में शत-प्रतिशत भागीदारी सुरक्षित करने का आह्वान करते हुए कहा कि आपका एक-एक मत लोकतंत्र की जड़ को मजबूती प्रदान करेगा उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आगामी 19 मई को वोट देने का संकल्प दिलवाया.छात्रों ने गांव का भ्रमण कर लोगों को वोट डालने की अपील की सभी मतदाताओं को चुनाव के दिन हर हाल में वोट डालने का आह्वान किया मतदान बहुमूल्य है.

 मतदान को नजर अंदाज ना करें यह देश की दशा व दिशा निर्धारित करने के लिए  लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है. छोड़कर अपना सारा काम पहले करे अपना मतदान जैसे स्लोगन का नारा दिया. मतदाताओं से अपील करते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि  मतदान के दिन  सभी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्भय होकर मतदान करें इसके बाद वहां से पुन: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहचे रैली के दौरान सेक्टर पदाधिकारी  राज बिहारी  ने लोगों से मिलकर बूथों पर जाकर मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अपने घरों का एक दिन सारा काम छोड़कर वोट डालने बूथों पर जाएं तथा ,अपने आस पास के लोगों को भी बतायें कि अपने मतों का प्रयोग करें.यह भी लोगों से कहा कि किसी के बहकावे में न आएं निर्भीक होकर मतदान करें.मत देना आपका अधिकार है, इसे व्यर्थ न जाने दें.


 उधर, शिक्षा विभाग के अध्यापक, अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ रैली के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया.इस मौके पर रामानंद राय नंदकिशोर यादव रंग बहादुर सिंह रजनी कुमारी सहित स्कूल के छात्र छात्राएं काफी संख्या में मतदाता जागरूक रैली में शामिल थे.



- मुबारक अली की रिपोर्ट


No comments