Kaimur Top News : शर्मनाक: छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज़ ,कैमूर:कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र जनार्दन गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एक शिक्षक ने सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी की. छात्रा ने घर जाकर आप बीती सुनाए जाने पर परिजन आग बबूला हो गए, और सैकड़ों की संख्या मे लोग स्कूल पहुंच गए.लोगों शोर शराबा करते हुए शिक्षक को कमरे में बंद कर दिया. ग्रामीणों ने शिक्षक को कमरे में दो घंटे तक बंद रखा.
सुचना मिलते ही मौके पर एसडीएम शिव कुमार रावत,डीएसपी रघुनाथ सिंह,थाना अध्यक्ष सुहैल अहमद सहित कई थाने की पुलिस वहां पहुंच गई .आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने आई.
दुर्गावती थाना क्षेत्र के जनार्दन पुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मे शिक्षक विद्या शंकर पांडे नियुक्त है .आरोप है कि उक्त शिक्षक का उसी स्कूल में अभी सात दिनों से पढने जाने वाली सातवीं की एक छात्रा पर नीयत खराब हो गयी,और शिक्षक ने छात्रा का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा. जिसे देख छात्रा घबरा गई और छात्रा ने टिफिन के वक़्त घर जाने के बाद उसने शिक्षक की आपबीती को अपने परिजनों को बता दिया. पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर थाने ले आई.
डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि छेड़खानी के मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. एसडीएम शिव कुमार रावत ने बताया कि बीडीओ तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है .छेड़खानी का मामला सत्य पाए जाने पर आरोपी शिक्षक सस्पेंड होगें.
-कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट




Post a Comment