Header Ads

Kaimur Top News: बड़ी खबर : सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत ..


कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के  अंतर्गत सहुका गाँव के पेट्रोल पंप के समीप मेन रोड  पर रविवार की रात तकरीबन 9:30बजे एक बाइक चालक साइकिल को जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला. परिणाम स्वरूप बाइक सवार अजहर अंसारी 40 वर्ष की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार साइकिल से अजहर सहुका गांव से अपने गांव डहरक आ रहे थे. वह अभी सहुका पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे. तभी इस दुर्घटना के शिकार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए .इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मोहनियां थाना अध्यक्ष (इंस्पेक्टर) नेयाज अहमद ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


No comments