Kaimur Top News: चंदौली सांसद महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे हरसूब्रम्ह धाम, चैनपुर में टेका मत्था, माँगा विजय का आशीर्वाद ...
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिला के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल श्री हरसू ब्रम्ह धाम मंदिर में रविवार को उत्तर प्रदेश चंदौली के भारतीय जनता पार्टी के सांसद डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पहुंचकर पूजा पाठ कर मत्था टेका और बाबा से विजय होने का आशीर्वाद भी मांगा.
इस दौरान पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा के बीच करीब एक घण्टा तक बाबा के प्रति आस्था दिखा प्रार्थना किया.मंदिर में चल रहे भव्य आरती कार्यक्रम में भी सांसद शामिल हुए.इसके अलावा न्यास समिति के सचिव कैलाश पति त्रिपाठी बब्लू महाराज से इसके इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया. उत्तरप्रदेश भाजपा सांसद ने कहा कि जिस तरह वहाँ की सरकार ने अक्षर धाम मंदिर का चौमुखी विकास किया है. उसी तरह श्री हरसू ब्रह्म मंदिर का विकास होना चाहिए.
-कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट



Post a Comment