Header Ads

Kaimur Top News: कल दुर्गावती में गरजेंगे जीतन राम मांझी, शरद यादव और मुकेश साहनी...


कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी , बीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी, तथा वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद शरद यादव 10 मई को राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय दुर्गावती के प्रांगण में बक्सर लोकसभा क्षेत्र से महा गठबंधन के प्रत्याशी जगदानंद सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.इस आशय की जानकारी  राजद नेता सतीश यादव ने दी है. बताया कि तीनों नेता हेलीकॉप्टर से राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय दुर्गावती के प्रांगण में प्रस्थान करेंगे हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए विद्यालय प्रांगण में हेलीपैड बनाया जाएगा. तीनों नेताओं को सुनने के लिए बड़ी तादाद में लोग इस लहलहाती धूप में आएंगे 10 मई को आयोजित सभा के लिए तैयारियां जोरो से चल रही है.


No comments