दुर्गावती में ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवती की हुई मौत...
![]() |
| काल्पनिक तस्वीर |
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती कैमूर: कैमूर जिला के दुर्गावती थाना थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया मोड़ के समीप हाईवे पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार युवती व युवक घायल हो गए जबकि इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ पप्पू (24वर्ष) अपने गांव से बुधवार की सुबह अपने साली जुही को बैठाकर बाइक से रोहतास जिला धर्मपुरा गांव छोड़ने के लिए जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया मोड़ के निकट पहुंची उत्तर प्रदेश से मोहनियां के तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार जूही सड़क पर गिर के चक्के के निचे आ गयी तथा दोनो घायल हो गए. घटना को देख कर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया. इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस एवं एनएचआई कर्मी को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने जूही को मृत घोषित कर दिया. घायल चालक सद्दाम हुसैन को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दिया गया है. मृतक जूही खातुन 18 वर्ष रोहतास जिले के नोखा थाना अंतर्गत धर्मपुरा गांव के निवासी बताया जा रहा है. वहीं जूही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया. सूचना के बाद परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. थानाध्यक्ष सोहेल अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट.



Post a Comment