kaimur Top News: पांचवीं की छात्रा से मामा ने किया दुष्कर्म
कैमूर टॉप न्यूज़, मोहनियां: देश में कुछ समय से ऐसे हालात बने हुए हैं जहां देखो वहां पर महिला तथा बच्चियों के अपहरण और बलात्कार कर देने की घटना सामने आती रहती है जिनके चलते मानवता शर्मसार होना पड़ता है ऐसी घटनाओं से आमजन और महिलाओं के मन में भय व्याप्त हो चुका है. कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे. दरअसल मोहनियां थाना क्षेत्र में नाबालिग पांचवी क्लास की छात्रा के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि दुष्कर्म करने आरोपी छात्रा के रिश्ते में मामा लगता है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का परिवार मुंबई में रहता है. वह अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने पहुंची हुई थी. इसी बीच नाबालिग पीड़िता गांव में ही बारात का जयमाल देखने के लिए अपनी मां और नानी के साथ गई हुई थी. प्यास लगने के बाद गांव के ही शशिकांत उर्फ बुचु जो रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है उसने पीड़िता को पानी पिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर थाने को सौंप दिया. शनिवार की रात में ही पीड़िता को सदर अस्पताल भभुआ में मेडिकल के लिए ले जाया गया लेकिन मेडिकल रात में मेडिकल नहीं हो सका हो पाया रविवार को दिन में छात्रा का मेडिकल कराया गया महिला थाना भभुआ में कांड दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बच्ची के पानी पीने जाने के बाद दस से पंद्रह मिनट तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया.जहां आरोपी व्यक्ति को दिखाई देने पर पूछा गया तो आरोपी ने बोला बहुत पहले ही बच्ची पानी पी कर चली गई तब तक बच्ची रोते हुए उधर से आई और सारी आपबीती घटना अपने परिजनों को बताई ग्रामीणों ने आरोपी शशीकांत को पकड़ लिया पुलिस के हवाले कर दिया.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट



Post a Comment